2024 में 543 सीटों के चुनावी महासमर में उतरेगी ये पार्टी, तैयारी पूरी

  •  देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित हुई वार्षिक बैठक
  • पेंशन योजना पर भी लगी मुहर,हर माह 5 जरूरतमंदो को दी जाएगी पेंशन
  • पदाधिकारियों की हुंकार अब बहेगी देश में बदलाव की धार

वार्षिक बैठक के दौरान उपस्थित समस्त पदाधिकारी


नेशन स्टेशन डेस्क

नई दिल्ली: अखिल भारतीय परिवार पार्टी की वार्षिक सामान्य बैठक संपन्न हुई। जिसमें पार्टी के संगठक वीरेंद्र भाटी जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमोल मडामे जी के साथ कार्यकारिणी समिति व देश के अनेक संभ्रांत स्थलों से पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हुई। बैठक में पार्टी के अनेक प्रतिष्ठित शाखाओं पर पदाधिकारियों को ज़िम्मेदारी दी गई। एवं पार्टी के विचारधारा के साथ एवं 2024 आम लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत बूथ स्तर पर पार्टी के विस्तारीकरण पर ज़ोर दिया गया। इस दौरान उत्तरी ज़ोन के अध्यक्ष के रूप में विजय सैनी जी मध्य ज़ोन अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव जी,दक्षिणी ज़ोन अध्यक्ष प्रियांक भंतिया जी पश्चिमी ज़ोन अध्यक्ष वीरेंद्र धिवार जी को चुना गया। साथ ही पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर तीन सदस्यी समन्वय समिति का भी गठन किया ,जिनके सदस्य। आशीष श्रीवास्तव जी,प्रदीप आज़मी जी,प्रियांक भंतिया जी को चुना गया। साथ ही राष्ट्रीय महिला समूह के अध्यक्ष के रूप में ज्योतिर्मा रॉय जी को चुना गया।


 आईटी प्रमुख के रूप में अटल जी सहयोगी रवि प्रकाश जी व किसान समिति के अध्यक्ष के रूप में प्रदीप यादव जी को राष्ट्रीय युवाध्यक्ष के रूप में वीरेश यादव जी को चुना गया। पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के द्वारा राष्ट्रीय मासिक पत्रिका का प्रकाशन का भी निर्धारण किया गया जिससे जिसके सदस्यता अभियान हेतु 20 रुपये शुल्क भी निर्धारित किया गया जिसके प्रकाशन हेतु गौरव श्रीवास्तव को, वित्त समिति के अध्यक्ष के रूप में हरीश मदान जी को, कार्य प्रबंध के तौर पर विजय आर्य जी को, लीगल समिति के अध्यक्ष के तौर पर कपिल जी व सहयोगी अनूप वर्मा जी को प्रभार दिया गया। बैठक के दौरान 2024 में 543 सीटों पर चुनाव लड़ने पर भी सहमति बनी।जल्द ही पार्टी 50 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी करेंगी। पार्टी पदाधिकारियों ने भारतीयता की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अनेक देश की समस्याओं पर विचार भी साझा किए साथ ही प्रत्तेक माह पांच जरूरतमंदो को अर्थिक रूप से मदद के लिए पेंशन योजना की भी घोषणा की। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमोल मड़ामे ने देश के सभी युवाओं से इस राजनीतिक महासंग्राम में अपने अपने सहयोग का आवाहन किया, जिससे किसी भी दशा में देश को राजनीतिक व आर्थिक तौर पर रसातल में जाने से बचाया जा सके। पार्टी से जुड़ने के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर+919911207722,+918962863483,+919936467520 भी जारी किए गए।

2 टिप्पणियाँ

  1. अखिल भारतीय परिवार पार्टी, यानी हम भारत के लोग जिसमें 140 करोड़ लोगों का समागम है। उनसभी को साथ लेकर चलने और उन सभी के सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक न्याय दिलाने एवम् उनके मूल अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध थी हैं और रहेगी।।। जय हिन्द जय भारत।।।

    जवाब देंहटाएं
और नया पुराने